Wednesday, October 21st, 2026

नया रायपुर को भाजपा ने कमीशन खोरी के लिए बसाया - कन्हैया

रायपुर
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री महासमुंद जिला प्रभारी कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में जब नई राजधानी क्षेत्र का भूमि पूजन हुआ था तब भी भाजपा ने इसका विरोध किया था और भारतीय जनता पार्टी की सरकार में 15 साल में 15000 करोड रुपए से ज्यादा खर्च करके जैसा कि बृजमोहन जी का कथन है जहां किसी प्रकार की आबादी नहीं है उसे विकसित कराया गया। भाजपा की सरकार में बृजमोहन अग्रवाल जी भी लोक निर्माण मंत्री रहे हैं क्या 15 वर्ष तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार नया रायपुर बसाने का काम पूरा खेल कमीशन खोरी के लिए करती रही है या हजारों करोड रुपए की बबार्दी किसी व्यक्ति विशेष को फायदा पहुंचाने के लिए की गई। यदि नया रायपुर ,मंत्रालय और विभिन्न विभागों के सचिवालय तत्कालीन आवश्यकता थी तो मुख्यमंत्री निवास ,राजभवन, विधायकों के निवास और विधानसभा आज की आवश्यकता क्यों महसूस नहीं हो रही है।

अग्रवाल ने कहा कि भाजपा नेताओं तिलमिलाहट सिर्फ इसलिए है की कमीशन खोरी और अपने अपनों को काम दे कर के उपकृत करने का मौका उन्हें नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता नया रायपुर में स्मार्ट सिटी मध्य का पैसा केंद्र से रोके जाने का स्वागत कर रहे हैं वह अन्य स्थान पर स्मार्ट सिटी का पैसा खर्च करने की मांग कर रहे हैं ऐसा प्रतीत होता है भाजपा नेताओं और उनके रिश्तेदारों ने बड़े पैमाने पर इन क्षेत्रों में निवेश किया है और अपने फायदे  के लिए केंद्र सरकार से स्मार्ट सिटी के मद का पैसा उन क्षेत्रों में खर्च कराना चाहते हैं।

 

#कन्हैया

Source : Agency

पाठको की राय